भारत
डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली की मौत, 2011 में दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले का था मास्टरमाइंड
jantaserishta.com
4 Jun 2023 4:11 PM IST

x
70 जवान शहीद हुए थे।
रायपुर (आईएएनएस)| नक्सलियों के थिंक टैंक और लगभग डेढ़ करोड़ के इनामी नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। यह जानकारी नक्सलियों की केंद्रीय कमेटी की ओर से दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार, नक्सली आनंद उर्फ कटकम सुदर्शन पर डेढ़ करोड़ से ज्यादा का इनाम था और वह पिछले काफी समय से कई बीमारियों से ग्रसित था। उसे बेहतर उपचार नहीं मिला जिसके चलते उसकी मौत हो गई और नक्सली संगठन के सदस्यों ने दंडकारण्य के जंगल में आनंद का अंतिम संस्कार भी कर दिया।
नक्सली संगठन की केंद्रीय कमेटी के प्रवक्ता अभय की ओर से जारी किए गए एक बयान में नक्सली आनंद की मौत की पुष्टि की गई है, जिसमें इस बात का उल्लेख किया गया है कि 69 वर्षीय आनंद की 31 मई को मौत हो गई और उसके बाद अंतिम संस्कार किया गया।
नक्सलियों की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि बेलमपल्ली के मजदूर परिवार में आनंद का जन्म हुआ था और पिछले पांच दशक से वह नक्सली संगठनों में सक्रिय रहा है और उसने इस दौरान आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, महाराष्ट सहित कई अन्य राज्यों में नक्सली संगठनों की जिम्मेदारी भी संभाली। उसे वर्ष 2011 में दंतेवाड़ा में हुए नक्सली हमले का मास्टरमाइंड भी माना जाता है जिसमें लगभग 70 जवान शहीद हुए थे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





