भारत

माओवादी संगठन के एरिया कमांडर ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

jantaserishta.com
30 Nov 2022 3:36 PM IST
माओवादी संगठन के एरिया कमांडर ने पुलिस के सामने किया सरेंडर
x

DEMO PIC 

रांची (आईएएनएस)| प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के एरिया कमांडर कमलेश यादव ने बुधवार को चतरा जिला पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। उसके खिलाफ चतरा, पलामू और लातेहार जिले में एक दर्जन से भी ज्यादा नक्सली वारदात के मामले दर्ज हैं। लगभग एक माह पहले चतरा में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एक मुठभेड़ हुई थी, जिसमें सीआरपीएफ के एक जवान की मौत हो गई थी। इस मुठभेड़ में माओवादियों के दस्ते में कमलेश यादव भी शामिल था। अब सरेंडर करने पर झारखंड सरकार की पॉलिसी के अनुसार उसे एक लाख रुपए को चेक दिया गया।
कमलेश ने चतरा जिला समाहरणालय स्थित कांफ्रेंस हाल में डीसी अबू इमरान, एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ 190 बटालियन कमांडेंट मनोज कुमार के समक्ष सरेंडर किया। डीसी और एसपी ने इस मौके पर कहा कि नक्सलियों को मुख्य धारा में शामिल होने के लिए सरकार पर्याप्त मौका दे रही है। सरकार ने 'नई दिशा नामक आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति लागू कर रखी है।
कमलेश यादव पिछले आठ साल से नक्सली संगठन में सक्रिय था। उसने कहा कि उसे इस बात का एहसास है कि हिंसा और बंदूक से किसी समस्या का हल नहीं निकल सकता। वह खुद इस जिंदगी से त्रस्त आ चुका था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story