भारत
5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर गिरफ्तार, कई आधुनिक हथियार जब्त
jantaserishta.com
5 Sept 2023 12:46 PM IST

x
गिरफ्तारी एक जंगल से की गई है।
रांची: झारखंड पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के पांच लाख के इनामी कमांडर सुशील उरांव को गिरफ्तार किया है। उसके पास से कई आधुनिक हथियार भी जब्त किए गए हैं।
उसकी गिरफ्तारी लातेहार जिले के एक जंगल से की गई है। नक्सली संगठन जेजेएमपी में सुशील उरांव का ओहदा सेकेंड इन कमान का है। संगठन के सुप्रीमो पप्पू लोहरा के बाद वही संगठन के सारे निर्णय लेता है। उसके खिलाफ लातेहार, पलामू और गढ़वा जिले में डेढ़ दर्जन से भी ज्यादा मामले दर्ज हैं। उसने हत्या, लेवी वसूली, आगजनी सहित कई घटनाओं को अंजाम दिया है।
सुशील लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत मंधनिया का रहने वाला है। कुछ महीने पहले लातेहार में हुए एक हमले में जगुआर के डिप्टी कमांडेंट शहीद हो गए थे। सुशील इस मामले में भी मुख्य आरोपी है। उससे पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों के टॉप अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। इस बीच नक्सली संगठन झारखंड जन मुक्ति-परिषद ने एक प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि पुलिस ने सुशील उरांव को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





