भारत
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की
jantaserishta.com
1 Dec 2022 6:27 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय गोयल की उपस्थिति में आज गांधीनगर विधानसभा से आम आदमी पार्टी से कार्यकारिणी सदस्य तापसी प्रधान, सिम्मी वालिया, तिमारपुर विधानसभा के चुनाव प्रभारी अजय मौर्या, प्रधान विनोद अरोड़ा, ज्ञान बंसल राजू, उदित अरोड़ा, अमर चौहान सहित कांग्रेस के अजय गुप्ता और 100 से अधिक कार्यकतार्ओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर विजय गोयल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गारंटी काडरें का कोई महत्व नहीं है। एक बार फिर से 2025 तक वह यमुना सफाई की बात कर रहे हैं, प्रदूषण को भी ठीक करने की बात कर रहे हैं। लेकिन पंजाब में सत्ता में जब केजरीवाल नहीं थे तो पराली का दोषारोपण पंजाब सरकार पर करते थे। और आज उन्हें पंजाब की पराली क्यों नहीं याद आ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी सदस्य भाजपा की सदस्यता ग्रहण करना चाहते हैं और कई ऐसे हैं जो आंतरिक रुप से भाजपा का समर्थन कर रहे हैं।
अंत में विजय गोयल ने कहा कि पिछले कई दिनों से लगातार यह सिलसिला चल रहा है। और आने वाले समय में अगर ऐसा ही रहा तो दिल्ली में सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही बच जाएगी। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के कितने बच्चों का दाखिला दिल्ली विश्वविद्यालय में हुआ, उसका हिसाब दें। क्योंकि जिनसे दिल्ली सरकार नहीं संभल पा रही है वह दिल्ली एमसीडी को क्या संभालेंगे।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





