भारत

अचानक बाढ़ में कई वाहन डूबे, बुलडोजर का वीडियो आया सामने

jantaserishta.com
17 Sept 2022 2:17 PM IST
अचानक बाढ़ में कई वाहन डूबे, बुलडोजर का वीडियो आया सामने
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।

नई दिल्ली: रामगढ़ में चुटुआ नदी में तेज उफान आने से बुलडोजर, ट्रैक्टर, कार और बाइक तिनके की तरह बह गए. लोग अपने-अपने वाहन नदी के किनारे धोने के लिए पहुंचे थे. उसी दौरान बारिश के बीच नदी उफान पर आ गई. गनीमत रही कि कोई शख्स उफान की चपेट में नहीं आया.

यह मामला झारखंड के रामगढ़ जिले के वेस्ट बोकारो ओपी क्षेत्र में शुक्रवार शाम का है. इस दौरान नदी में भारी उफान देखने को मिला. चुटुआ नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया और देखते ही देखते नदी की धार में एक बोलेरो, एक जेसीबी, एक ट्रैक्टर और एक बाइक बह गई. हालांकि, इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ. देर शाम नदी का जलस्तर कम होने पर वाहनों को निकालने की तैयारी की गई.
शनिवार को विश्वकर्मा पूजा को लेकर शुक्रवार शाम लोग अपने वाहनों को धोने के लिए नदी पर पहुंचे थे. स्थानीय बसंतपुर पंचायत की मुखिया सरिता देवी ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा को लेकर लोग वाहन धोने के लिए आए, लेकिन नदी में अचानक उफान आ जाने के कारण सभी के वाहन नदी में बह गए. अभी तीन वाहन फंसे हुए हैं. बाइक का पता नहीं चल पा रहा है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story