भारत

नेशनल हाईवे पर जली कई गाड़ियां, देखें VIDEO...

Shantanu Roy
3 Sept 2023 4:17 PM IST
नेशनल हाईवे पर जली कई गाड़ियां, देखें VIDEO...
x
राहगीरों में डर का माहौल
गोराया। गोराया में जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें 3 गाड़ियों को आग लग गई। बताया जा रहा है कि बोलेरो गाड़ी खराब खड़ी थी। इस दौरान लुधियाना से जालंधर की ओर आ रहे टाइल्स से भरे ट्रक की टक्कर खड़ी बोलेरो के साथ हो गई। इस मौके पर पीछे से आ रही जैन कार की भी ट्रक से टक्कर हो गई। जैन की कार में 4 पुलिसकर्मी सवार थे जो पेपर देने जा रहे थे। देखते ही देखते तीनों गाड़ियों को भयानक आग लग गई।
इस मौके पर गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। आग के कारण तीनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हाईवे पर गाड़ियों में आग लगी देख राहगीरों में डर का माहौल बन गया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। वहीं, घटना की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दी गई। मौके पर फायर बिग्रेड के कर्मचारी आग को बुझाने में जुटे हुए हैं। वहीं पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। इस हादसे के बाद हाईवे पर भारी जाम लग गया। वहीं इस हादसे की वीडियो सामने आई है जिसमें देखा जा रहा है कि पुलिस इस हादसे के दौरान अपनी जान बचाकर भाग रही है।
Tagsनेशनल हाईवे पर हादसाजली गाड़ियांपंजाब ब्रेकिंगनेशनल हाईवे हादसागाड़ियों में आगAccident on National Highwayvehicles burntPunjab breakingNational Highway accidentfire in vehiclesपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story