भारत

पमरे से प्रारंभ टर्मिनेट वाली कई गाड़ियां 12 दिसंबर को रहेंगी प्रभावित

Nilmani Pal
12 Dec 2022 12:04 PM GMT
पमरे से प्रारंभ टर्मिनेट वाली कई गाड़ियां 12 दिसंबर को रहेंगी प्रभावित
x

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल में कटनी-सतना रेलखंड पर मैहर के पास पकरिया और झुकेही स्टेशन के बीच मालगाड़ी के दो डिब्बे दिनांक 11.12.2022, रविवार को रात्रि करीब 21:15 बजे पटरी से उतर गए थे। रेस्टोरेशन कार्य तत्काल प्रारंभ कर दिया गया था इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। एहतियात के तौर पर पश्चिम मध्य रेल से प्रारंभ/टर्मिनेट होनी वाली कुछ गाड़ियों को निरस्त किया गया।

1) दिनांक 12.12.2022 को प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11705/11706 जबलपुर-रीवा-जबलपुर शटल एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है।

2) दिनांक 12.12.2022 को प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06625/06626 कटनी-सतना-कटनी मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है।

3) दिनांक 12.12.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06635/06636 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है।

4) दिनांक 12.12.2022 को अपने प्रारंभिक स्टेशन से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 06637/06638 सतना-मानिकपुर-सतना मेमू एक्सप्रेस ट्रेन को दोनों दिशाओं में अपने प्रारंभिक स्टेशन से निरस्त किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध है कि रेलवे द्वारा अधिकृत रेलवे पूछताछ सेवा एनटीईएस/139 से गाड़ी की सही स्थिति की जानकारी प्राप्त करके रेलवे स्टेशन पर पहुंचे।

Next Story