भारत

बाजार की कई दुकानें जलकर खाक, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, VIDEO

jantaserishta.com
19 May 2024 4:00 PM IST
बाजार की कई दुकानें जलकर खाक, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, VIDEO
x
सबसे व्यस्त बाजार है.
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर के सबसे व्यस्त इलाके गंजीपुरा स्थित बाजार की एक कपड़े की दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग ने ऊपरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस अग्निकांड में तीन दुकानें जलकर खाक हो गई हैं।
गंजीपुरा शहर का सबसे व्यस्त बाजार है, जहां स्थित एक तीन मंजिला इमारत की सबसे नीचे वाली मंजिल में स्थित कपड़े और बैग की दुकान में अचानक आग लग गई। इस आग की लपटों ने कुछ ही समय में विकराल रूप ले लिया और उसने ऊपरी मंजिल पर स्थित होजरी की दुकान को भी अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस के मुताबिक लार्डगंज थाना क्षेत्र में स्थित इस बाजार की दुकान में लगी आग से आसपास की दुकान तक फैलने की आशंका थी, मगर फायर ब्रिगेड की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया।
बाजार की सड़क संकरी होने पर फायर ब्रिगेड को अंदर तक पहुंचने में काफी मशक्कत करना पड़ी। इस अग्निकांड में तीन दुकानें पूरी तरह जल गई हैं और उनके आसपास के मकानों को भी इस अग्नि कांड ने प्रभावित किया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story