भारत

कई लोग घायल, हमलावरों ने की भीषण गोलीबारी, डरावना VIDEO

jantaserishta.com
30 Nov 2025 10:29 AM IST
कई लोग घायल, हमलावरों ने की भीषण गोलीबारी, डरावना VIDEO
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य के स्टॉकटन शहर में शनिवार रात फायरिंग की एक गंभीर घटना सामने आई है. इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. यह जानकारी सैन जोक्विन काउंटी शेरिफ ऑफिस की ओर से दी गई है.

शेरिफ ऑफिस के अनुसार, सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया. फिलहाल घायलों की हालत को लेकर कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है.
अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल को अभी भी सुरक्षित रखा गया है और पूरा इलाका जांच के दायरे में है. जांच एजेंसियां सबूत जुटाने में लगी हुई हैं. फायरिंग के कारणों और हमलावरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फायरिंग में कम से कम 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें 9 साल का बच्चा, 12 साल का बच्चा और 23 साल का युवक शामिल है. बताया जा रहा है कि यह फायरिंग एक बच्चे की बर्थडे पार्टी के दौरान हुई. सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे घटनास्थल के वीडियो में भारी संख्या में पुलिस और एंबुलेंस की मौजूदगी दिखाई दे रही है. कई सड़कों को बंद कर दिया गया है.
कई लोगों ने अपने अनुभव भी साझा किए हैं. एक व्यक्ति ने लिखा, 'मैं पास ही एक मीटिंग से निकल रहा था, तभी गोलियों की आवाज सुनी. क्या किसी को पता है कि इसमें कोई सफेद एसयूवी शामिल थी?' एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, 'पास ही बच्चों की बर्थडे पार्टी चल रही थी. परिवार के कई लोग मौजूद थे. हमने गोलियों की आवाज सुनी, लेकिन पहले लगा कि यह पटाखे हैं.'

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null