भारत

कई लोग लापता, ट्रैक्टर ट्राली के साथ हुआ कुछ ऐसा...

jantaserishta.com
27 Aug 2022 4:47 PM IST
कई लोग लापता, ट्रैक्टर ट्राली के साथ हुआ कुछ ऐसा...
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा हड़कंप।

हरदोई: यूपी के हरदोई जिले में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। शाहाबाद-पाली मार्ग पर गर्रा नदी के पुल पर शनिवार को ट्रैक्टर ट्राली का अगला बायां टायर अचानक निकल गया। इससे बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली समेत नदी में जा गिरी। उस वक्त ट्रैक्टर ट्राली में करीब 20 से 25 लोग सवार थे। इनमें 13 लोग तैरकर बाहर निकल आए। इनसे पूछताछ के बाद सात लोगों के लापता होने का अनुमान है। हालांकि प्रशासन ने अभी कोई अधिक संख्या जारी नहीं की है।

बेगराजपुर गांव के लोग पाली कसबे में निजामपुर की पुलिया के पास स्थित मंडी में खीरा बेंचने के लिए आए थे। दोपहर डेढ़ बजे किसान ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर गांव के लिए मंडी से रवाना हुए। गांव का ही मुकेश ट्रैक्टर चला रहा था। गर्रा नदी के पुल के ऊपर पहुंचते ही चालक संतुलन खो बैठा। इसके बाद बेकाबू ट्रैक्टर ट्राली समेत नदी में जा गिरा।
यह नजारा देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फोन कर थाना पुलिस को सूचना दी। हादसे के बाद रामधुनी, राकेश, लालाराम, देवेंद्र, अजयपाल, रहीश, रईस, पिंटू, सुनील, गोस, पारस, राम सिंह और रघुनाथ तैरकर बाहर निकल आए। इनसे हुई पूछताछ के आधार पर बनी सूची के अनुसार मुकेश, रिंकू, मझिले, रवि, अमित, नन्हेलाल और चालक मुकेश लापता हैं। इन्हे ट्राली के नीचे दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना के बाद करीब एक घंटे बाद क्रेन मौके पर पहुंची। जिलाधिकारी अविनाश कुमार, पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के साथ भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गोताखोरों को बुलाया गया। पुल के नीचे जिस जगह पर ट्राली गिरी है वहां पर गहराई अधिक होने के कारण ट्राली नजर नहीं आ रही है। गोताखोर लगातार क्रेन के जरिए ट्राली को निकलवाने के लिए प्रयासरत हैं।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story