भारत
कई लोगों ने अपनों को खोया, पहलगाम आतंकी हमले की होनी चाहिए जांच: सपा नेता फखरुल हसन
jantaserishta.com
24 Jun 2025 2:05 PM IST

x
लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के नेता फखरुल हसन ने पहलगाम आतंकी हमले, उत्तर प्रदेश में अत्याचार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों पर तीखा हमला बोला।
उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में कइयों ने अपने अपनों को खोया। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि हमले में शामिल आतंकियों को छोड़ा गया था, जिस पर कांग्रेस ने भी सवाल उठाए। सपा का मानना है कि अगर यह सच है, तो यह गंभीर चूक है। उन्होंने सरकार से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने की मांग की।
फखरुल हसन ने इजरायल-ईरान तनाव और गाजा में मासूमों की हत्या की निंदा की। उन्होंने कहा कि इजरायल द्वारा अस्पतालों और स्कूलों पर हमले और खाद्य-पानी की आपूर्ति रोकना अमानवीय है। सपा का मानना है कि शांति ही इस क्षेत्र के लिए सबसे बेहतर रास्ता है, जैसा कि गांधी जी का भारत चाहता है।
उत्तर प्रदेश की स्थिति पर हसन ने कहा कि राज्य में पिछड़े, दलित और मुस्लिम समुदायों पर अत्याचार बढ़े हैं। उन्होंने उदाहरण दिया कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के मंदिर जाने पर उसे धोया गया, इटावा में एक कथा कथावाचक का सिर मुंडवाया गया और बारातियों पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने इन घटनाओं के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया।
हसन ने भाजपा पर नफरत और बंटवारे की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सदियों से साथ रहते आए हैं और उन्हें एक-दूसरे के त्योहारों, परंपराओं या पूजा-पाठ से कोई दिक्कत नहीं है। अगर किसी को दिक्कत है, तो वह भाजपा है, जो वोट बैंक के लिए धर्म और जाति पर राजनीति करती है।
सपा के बागी विधायकों पर हसन ने कहा कि जो विधायक पार्टी के खिलाफ बयान दे रहे हैं, उन्हें नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देकर चुनाव लड़ना चाहिए। ये विधायक सपा के चिह्न और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जीते थे, लेकिन अब भाजपा के इशारे पर पार्टी का विरोध कर रहे हैं।
वहीं, आपातकाल पर हसन ने कहा कि सपा ने 2012-17 में ही उस दौरान जेल गए लोगों को पेंशन देने की मांग उठाई थी। सपा ने रेलवे के निजीकरण और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर भी आंदोलन की बात कही। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा उत्तर प्रदेश और देश में सामाजिक न्याय और शांति के लिए संघर्ष जारी रखेगी।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





