भारत

महिला को बचाने नहर में कूद पड़े लोग, 5 की हुई मौत

Nil dhankar
15 Nov 2022 6:14 AM IST
महिला को बचाने नहर में कूद पड़े लोग, 5 की हुई मौत
x
दर्दनाक घटना

गुजरात। गुजरात के कच्छ जिले में नर्मदा नहर में सोमवार को पांच लोगों की डूबने से मौत हो गई. मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य थे. कच्छ वेस्ट के एसपी सौरभ सिंह ने बताया कि घटना प्रागपुर थाना क्षेत्र के गुंदला गांव के पास शाम सात बजे हुई.

उन्होंने बताया कि पांचों लोग नहर के किनारे थे. तभी उनमें से एक महिला नहर का पानी लेने चली गई. इस दौरान उसका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरी. उसे डूबता देख बाकी लोग उसे बचाने दौड़े और एक-एक कर सभी पानी में डूब गए.

लोगों की हादसे की सूचना पुलिस को दी. आनन-फानन में बचाव दल बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन में काफी परेशानी आयी. हालांकि कई घंटे की मशक्कत के बाद सभी के शव पुलिस ने बरामद कर लिए. पुलिस ने बताया कि हादसे दो विवाहित जोड़ों और एक किशोरी की जान चली गई है. फिलहाल पुलिस ने कागजी कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.


Next Story