भारत

कई आपत्तिजनक वीडियो मिले टीचर के मोबाइल पर, पुलिस भी हैरान, किया ऐसा घिनौना काम...

jantaserishta.com
3 Feb 2025 3:26 PM IST
कई आपत्तिजनक वीडियो मिले टीचर के मोबाइल पर, पुलिस भी हैरान, किया ऐसा घिनौना काम...
x

सांकेतिक तस्वीर

आरोपी गिरफ्तार.
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में एक स्कूल के एक टीचर को कल्चरल सेंटर का टॉयलेट यूज कर रही महिलाओं का छुपकर वीडियो बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 31 जनवरी को सीताबर्डी के एक सांस्कृतिक केंद्र में हुई घटना के सिलसिले में इतवारी निवासी आरोपी 38 साल के मंगेश खापरे को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि महिलाओं में से एक ने खापरे को शौचालय की खिड़की से महिलाओं का वीडियो बनाते हुए देख था और शोर मचा दिया. तब घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया था.
अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आरोपी के मोबाइल फोन पर 20 आपत्तिजनक वीडियो मिले. उन्होंने कहा कि खापरे को पिछले साल एक कार्यक्रम में इसी तरह की घटना में शामिल पाया गया था. हाल में हरियाणा के नूंह से ऐसा ही मामला सामने आया था. यहां जिले में 55 साल के एक व्यक्ति को एक महिला का अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ आठ महीने तक बार-बार रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.
आरोपी ने महिला को अपने दोस्त के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए भी मजबूर किया था. महिला ने शिकायत में बताया कि करीब आठ महीने पहले जब उसका पति घर पर नहीं था, तब आरोपी घर की दीवार फांदकर अंदर घुस आया. उस समय महिला बाथरूम में नहा रही थी और आरोपी ने चुपके से उसका वीडियो बना लिया था. महिला के अनुसार आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story