भारत

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कई नेताओं ने किया नमन

jantaserishta.com
15 Nov 2026 8:31 AM IST
भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर कई नेताओं ने किया नमन
x
नई दिल्ली: जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई नेताओं ने उनको नमन किया है।
केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "देश के महान सपूत भगवान बिरसा मुंडा का जीवन शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। अपने कार्य और अपनी सोच से उन्होंने समाज को एक नई दिशा दी। ऐसे जननायक की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
केंद्रीय आवास व शहरी मामलों और बिजली मंत्री मनोहर लाल ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "अंग्रेजों के विरुद्ध 'उलगुलान' आंदोलन का बिगुल फूंकने वाले, स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, महान क्रांतिवीर, 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 'जनजातीय गौरव दिवस' पर उन्हें कोटिशः नमन अर्पित करता हूं!"
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पोस्ट में लिखा, "जय जोहार... महान जननायक, स्वतंत्रता संग्राम के अमर योद्धा व जनजातीय समाज के गौरव, 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन तथा जनजातीय गौरव दिवस की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।"
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन! उन्होंने अपने विचारों और संघर्ष से जनजातीय समाज को नई दिशा और नई पहचान दी। उनका साहस, नेतृत्व और समाज के प्रति समर्पण हमें एक सशक्त, जागरूक एवं समरस समाज के निर्माण की प्रेरणा देता रहेगा।"
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी एवं जनजातीय गौरव के प्रतीक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटिशः नमन। उनके विचारों से प्रेरणा लेते हुए हमारी सरकार जनजातीय उत्थान के लिए कृतसंकल्पित भाव से कार्य कर रही है।"
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, "जनजातीय स्वाभिमान, साहस और राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीक ‘धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं समस्त देशवासियों को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।"
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर लिखा, "धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस की समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बिरसा मुंडा का जीवन अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण का प्रतीक है। अपनी माटी, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष और बलिदान युगों-युगों तक हमें प्रेरणा देता रहेगा।"
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने एक्स पर लिखा, "जल, जंगल और जमीन के लिए आवाज उठाने वाले महान जननायक, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उनके अदम्य संघर्ष, जनआंदोलन की शक्ति और अद्वितीय नेतृत्व ने पूरे देश को आत्मसम्मान एवं अधिकारों की रक्षा का मार्ग दिखाया। उनकी त्यागपूर्ण जीवनगाथा आज भी प्रत्येक भारतीय को जनसेवा, न्याय और अपनी माटी के प्रति समर्पण की प्रेरणा देती है।"
गुजरात सरकार में उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "जनजातीय अस्मिता, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। जनजातीय गौरव दिवस पर समस्त आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति और गौरवशाली परंपराओं को सादर प्रणाम।"
महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने लिखा, "झारखंड में मुंडा आंदोलन के जनक, आदिवासी समुदायों के अधिकारों के लिए लड़ने वाले जन नेता और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।"
उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने एक्स पोस्ट में लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। जनजातीय समाज ने न केवल हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संजोकर रखा है बल्कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में भी अपने अप्रतिम बलिदान और अदम्य साहस से स्वर्णिम इतिहास रचा है। इस अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, "महान स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक एवं जनजातीय अस्मिता के महानायक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन! देश और संस्कृति की रक्षा के लिए भगवान बिरसा मुंडा का त्यागमय जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story