
x
पंजाब। पंजाब में चुनाव का ऐलान होते ही भाजपा ने बड़ी राजनीतिक सेंधमारी की है। संगरूर से कांग्रेस के पूर्व विधायक अरविंद खन्ना, टोहड़ा परिवार और लुधियाना के यूथ अकाली नेता गुरदीप गोशा भाजपा में शामिल हो गए हैं। दिल्ली में भाजपा के पंजाब चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत, पंजाब इंचार्ज दुष्यंत गौतम, मनजिंदर सिरसा और केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने इनका पार्टी में स्वागत किया।
अरविंद खन्ना संगरूर से कांग्रेस की टिकट पर 2 बार विधायक रह चुके हैं। उन्हें कैप्टन अमरिंदर सिंह का करीबी माना जाता है। हालांकि कुछ समय से उन्होंने राजनीति से दूरी बना ली थी। खन्ना इस इलाके में राजनीति से ज्यादा अपने समाज सेवी संगठन उम्मीद के जरिए मशहूर हैं। इसके जरिए वह जरूरतमंदों की मदद करते हैं।

Nilmani Pal
Next Story