भारत
महाशिवरात्रि पर प्रधानमंत्री मोदी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
jantaserishta.com
18 Feb 2023 10:33 AM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| देशभर में महाशिवरात्रि के पर्व को धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट कर कहा, सभी देशवासियों को महाशिवरात्रि की अनंत शुभकामनाएं। हर-हर महादेव!
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने महादेव के आशीर्वाद की कामना करते हुए ट्वीट कर कहा, समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। देवाधिदेव महादेव सभी के ऊपर अपना आशीर्वाद बनाए रखें। नम: शिवाय!
लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सभी के स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहने की कामना करते हुए कहा, हर हर महादेव! सभी देशवासियों को महापर्व महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद सभी को प्राप्त हो। सभी स्वस्थ, समृद्ध और खुशहाल रहे। देवाधिदेव की कृपा से सबके मनोरथ पूरे हों।
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए कहा, मंदार माला कलितालकायै, कपालमालंगित सुन्दराय। दिव्याम्बरायै च दिगम्बराय, नम: शिवायै च नम: शिवाय।। समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
महादेव का आशीर्वाद आप सभी पर सदैव बना रहे यह प्रार्थना करता हूं।
Tagsमहाशिवरात्रिप्रधानमंत्री मोदीपीएम मोदीमहाशिवरात्रि शुभकामनाएंमहादेवशिवMahashivaratriPrime Minister ModiPM ModiMahashivratri WishesMahadevShivaभगवान भोलेनाथभोलेनाथLord BholenathBholenath
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





