भारत
14 मौतें: डिंडौरी सड़क हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया दुख
jantaserishta.com
29 Feb 2024 1:42 PM IST

x
डिंडौरी सड़क हादसे पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने जताया दुख
20 से अधिक लोग जख्मी हो गए.
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के डिंडौरी में हुए भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जाहिर करते हुए लिखा, ''मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मैं शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करती हूं। मेरी प्रार्थना है कि हादसे में घायल सभी लोग शीघ्र स्वस्थ हों।''
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लिखा, ''मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले के बड़झर घाट पर हुए दुखद हादसे में लोगों की मृत्यु से अत्यंत दुख हुआ। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।'' प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से एक्स पर लिखा गया, ''मध्य प्रदेश के डिंडोरी में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस कठिन समय में संबल प्रदान करें। इसके साथ ही मैं सभी घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा है।''
गृह मंत्री अमित शाह ने भी सड़क हादसे पर दुख जाहिर किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''हादसे में असमय जान गंवाने वालों के परिजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट करता हूं। ईश्वर उन्हें दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। स्थानीय प्रशासन द्वारा हताहतों को हर संभव मदद पहुंचाई जा रही है। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'' बता दें कि मध्य के डिंडौरी में गुरुवार तड़के अनियंत्रित पिकअप वाहन पलट गया। इसमें 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक लोग जख्मी हो गए।
Tagsडिंडौरी सड़क हादसासड़क हादसाराष्ट्रपतिप्रधानमंत्रीमध्य प्रदेशDindori Road AccidentRoad AccidentPresidentPrime MinisterMadhya Pradesh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





