भारत
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर लोकसभा स्पीकर समेत कई नेताओं ने जताया दुख
jantaserishta.com
8 July 2025 5:14 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने 81 साल की आयु में जोधपुर स्थित एम्स में अंतिम सांस ली। अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया समेत कई नेताओं ने सोशल मीडिया पर शोक व्यक्त किया।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने एक्स पर लिखा, ''केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।''
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पोस्ट में लिखा, ''केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी अश्विनी वैष्णव के पूज्य पिता दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार सुनकर अत्यंत दुःख हुआ। पिता का जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है। शोक की इस कठिन घड़ी में मेरी संवेदनाएं पूरे परिवार के साथ हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!''
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा,''मंत्रिमंडल में मेरे साथी अश्विनी वैष्णव के पूज्य पिता दाऊलाल वैष्णव जी के दिवंगत होने का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और अश्विनी वैष्णव व उनके समस्त परिवार को यह गहन दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं सदा आपके साथ हैं।''
केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने अश्विनी वैष्णव पिता के निधन पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पर लिखा, ''केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। परमात्मा पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को दुःख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।''
केंद्रीय गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा, ''रेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव जी के पूज्य पिता श्री दाऊलाल वैष्णव जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। दाऊलाल जी एक सरल और कर्मनिष्ठ व्यक्ति थे। मुझे हमेशा ही उनसे पितृवत स्नेह मिला है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। मेरे भाई अश्विनी वैष्णव और उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति मिले।"
केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लिखा, "केंद्रीय मंत्रिमंडल में मेरे साथी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता दाऊ लाल वैष्णव के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और अश्विनी तथा उनके परिजनों को इस दुःखद घड़ी में धैर्य व शक्ति प्रदान करें।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर शोक जताया और लिखा, ''केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन अत्यंत दुःखद है। विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान तथा शोक-संतप्त परिवार को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा, ''केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिताजी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं अश्विनी वैष्णव सहित समस्त शोक संतप्त परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।''
Tagsकेंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता के निधन पर लोकसभा स्पीकर समेत कई नेताओं ने जताया दुखअश्विनी वैष्णवMany leaders including the Lok Sabha Speaker expressed grief over the death of Union Minister Ashwini Vaishnav's fatherAshwini Vaishnav
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





