भारत
पूर्व सांसद, विधायक और मेयर सहित कई नेता भाजपा में शामिल
jantaserishta.com
21 March 2024 1:18 PM IST

x
भोपाल: मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी को विंध्य क्षेत्र में अपनी ताकत और बढ़ाने का अवसर मिला है। इस इलाके के पूर्व सांसद, पूर्व विधायक और पूर्व महापौर सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस व बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में कांग्रेस व बसपा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं का स्वागत किया गया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश महासचिव देवदत्त सोनी, रीवा के पूर्व सांसद देवराज सिंह, नागौद के पूर्व विधायक यादवेंद्र सिंह, सतना के पूर्व महापौर पुष्कर सिंह तोमर के अलावा बसपा तथा कांग्रेस के तमाम पदाधिकारी और पूर्व निर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।
Tagsमध्य प्रदेशभारतीय जनता पार्टीबीजेपीकांग्रेसबसपाMadhya PradeshBharatiya Janata PartyBJPCongressBSP
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





