भारत

पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच व्यापार और निवेश समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा: राजदूत दिनेश भाटिया

jantaserishta.com
9 July 2025 9:27 AM IST
पीएम मोदी और राष्ट्रपति लूला के बीच व्यापार और निवेश समेत कई मुद्दों पर हुई चर्चा: राजदूत दिनेश भाटिया
x
ब्रासीलिया: ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्राजील यात्रा को लेकर बात की। उन्होंने पीएम मोदी की ब्राजील यात्रा को काफी अहम बताया। साथ ही दोनों देशों के बीच हुए समझौतों का भी उल्लेख किया।
ब्राजील में भारत के राजदूत दिनेश भाटिया ने न्यूज़ एजेंसी से बात करते हुए कहा, "प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के दो दिवसीय दौरे पर आए थे। यह 57 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की ब्राजील की आधिकारिक राजकीय यात्रा है। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और ब्राजील के राष्ट्रपति लूला के बीच अच्छी बातचीत मुलाकात हुई। दोनों नेताओं की बहुत अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिली। दोनों ने कई ऐसे विषयों पर चर्चा की, जो पहले शायद चर्चा के लिए टेबल पर नहीं आए थे। इनमें व्यापार और निवेश, रक्षा साझेदारी, कृषि, ऊर्जा साझेदारी, तेल और गैस, नवीकरणीय ऊर्जा जैसे कई महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल थे। इसके अलावा, डिजिटल प्रौद्योगिकी पर भी बात हुई।"
राजदूत दिनेश भाटिया ने बताया, "दोनों देशों के बीच छह समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। ये समझौते दोनों देशों के रिश्तों को और मजबूत करेंगे, खासकर दोनों देश ग्लोबल साउथ का हिस्सा हैं। इनके बीच संबंध और गहरे, प्रगाढ़ और मजबूत होंगे।"
भारतीय राजदूत ने कहा, "ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने हाल ही में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है। इसके अलावा, एक समझौता सूचना आदान-प्रदान को लेकर भी हुआ, जो आतंकवाद और अंतरराष्ट्रीय अपराध को रोकने में मदद करेगा।"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान पर भारत के ब्राजील में राजदूत दिनेश भाटिया ने कहा, "वीजा उदारीकरण महत्वपूर्ण है क्योंकि जब आप व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना चाहते हैं, तो यह जरूरी हो जाता है कि व्यापारी और वास्तविक पर्यटक आसानी से वीजा प्राप्त कर सकें।" पीएम मोदी के राष्ट्रपति लूला को भारत आने के न्यौते पर राजदूत ने कहा, "ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने पीएम मोदी के निमंत्रण को स्वीकार किया है। जल्द ही उनके दौरे की तारीखों का ऐलान किया जाएगा।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null