भारत

जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के रडार पर RSS मुख्यालय समेत कई अहम ठिकाने, बढ़ाई गई सुरक्षा

jantaserishta.com
7 Jan 2022 7:13 PM IST
जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन के रडार पर RSS मुख्यालय समेत कई अहम ठिकाने, बढ़ाई गई सुरक्षा
x
बड़ी खबर

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस मुख्यालय समेत कई अहम ठिकाने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के निशाने पर हैं. इस बात का खुलासा खुद नागपुर के पुलिस कमिश्नर ने किया है. इस जानकारी के बाद सभी महत्वपूर्ण ठिकानों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

नागपुर के पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नागपुर के कुछ महत्वपूर्ण स्थान आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्म्द के रडार पर हैं. उन्होंने बताया कि जैश ने नागपुर के संवेदनशील ठिकानों की रैकी की है.
पुलिस कमिश्नर के मुताबिक यह जानकारी मिलने के बाद सभी महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों की सुरक्षा में इजाफा किया गया है. वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है. जिसमें संघ का मुख्यालय भी शामिल है. हर तरफ पुलिस चौकसी बरत रही है.
पुलिस कमिश्नर ने बताया कि आरएसएस मुख्यालय परिसर और उसके आस-पास फोटोग्राफी और ड्रोन उड़ाने पर भी रोक लगा दी गई है. इसी तरह से अहम ठिकानों को लेकर भी सावधानी बरती जा रही है
अमितेश कुमार ने बताया कि जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकियों ने करीब दो-तीन महीने पहले नागपुर में रैकी की थी. इसके बारे में अधिकारियों को बाद में पता चला. लेकिन फिर भी नागपुर पुलिस के अधिकारियों ने ज़रूरी कदम नहीं उठाए थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story