भारत

पार्क में बने मस्जिद, मजार, मंदिर सहित कई अवैध ढांचों को किया गया ध्वस्त, लगे पौधे

jantaserishta.com
9 Oct 2021 8:44 AM IST
पार्क में बने मस्जिद, मजार, मंदिर सहित कई अवैध ढांचों को किया गया ध्वस्त, लगे पौधे
x

प्रयागराज: प्रयागराज में अतिक्रमण हटाने को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट द्वारा दिए आदेश पर अमल शुरू हो गया है. प्रशासन द्वारा आजाद पार्क में बने मस्जिद, मजार, मंदिर सहित कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया.

जानकारी के मुताबिक, हाई कोर्ट के सख्त रुख के बाद अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद पार्क के अंदर बने मस्जिद, 14 कब्र और तीन मंदिरों समेत करीब तीन दर्जन धार्मिक अतिक्रमण को हटाया गया है. ये कार्रवाई देर रात (शनिवार) तक चलती रही. यहां से मलबा हटाकर पौधे लगा दिए गए हैं.
बता दें कि हाई कोर्ट ने प्रयागराज स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में 1975 के बाद हुए अवैध निर्माण हटाने का आदेश दिया था. कोर्ट ने इसके कार्रवाई संबंधी सरकार की रिपोर्ट पर असंतोष जताया था और तल्ख टिप्पणी की थी.
इसी साल जुलाई में इलाहाबाद हाई कोर्ट में प्रयागराज जिले के चर्चित चंद्रशेखर आजाद पार्क से धार्मिक अतिक्रमण हटाने की मांग करते एक याचिका जितेंद्र सिंह की ओर से दाखिल की गई थी. इस मामले में सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट ने सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और राज्य सरकार सहित सभी प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया था.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा था कि इसी तरह का आदेश 1987 में अवैध अतिक्रमण को लेकर पारित किया गया था. कोर्ट ने पूछा कि इस आदेश को लागू क्यों नहीं किया गया? खैर अब प्रशासन ने पार्क में 1975 के बाद बनाए गए सभी अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story