भारत
भारी बारिश के बाद कई घर जलमग्न, SDRF ने लोगों को बचाया
jantaserishta.com
23 Aug 2023 1:19 PM IST

x
काशीपुर: काशीपुर के हिम्मतपुर में मंगलवार देर रात जलभराव से कई घर जलमग्न हो गए। एसडीआरएफ ने इन घरों में फंसे लगभग 60 लोगों को राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। प्रभावितों के रहने की व्यवस्था प्राइमरी स्कूल, हिम्मतपुर में की गई है। देर रात एसडीआरएफ टीम को काशीपुर के तहसीलदार ने सूचना दी कि काशीपुर के हिम्मतपुर में अतिवृष्टि के कारण अत्यधिक जलभराव हो गया है, जिसके कारण जलमग्न हुए मकानों में वहां निवासरत कई लोग फंसे हुए हैं।
सूचना मिलते ही रुद्रपुर पोस्ट से एसआई मनीष भाकुनी के नेतृत्व में एसडीआएफ रेस्क्यू टीम राफ्ट व अन्य रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। रेस्क्यू टीम ने रात्रि में घनघोर अंधेरे में ही मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया और अत्यंत विषम परिस्थितियों में जलमग्न हुए मकानों में फंसे लगभग 60 लोगों को राफ्ट की सहायता से रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





