भारत

गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! : पीएम मोदी

Nilmani Pal
26 Jan 2025 2:13 AM
गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं! : पीएम मोदी
x

दिल्ली। देश आज 76वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर आज कर्तव्य पथ पर भारत अपनी ताकत का प्रदर्शन करेगा। इस समारोह में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हो रहे हैं।

परेड की शुरुआत सुबह 10.30 बजे के करीब होगी। लगभग 90 मिनट तक चलेगी। समारोह की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाने से होगी। यहां वह देश के वीरों को पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो 'पारंपरिक बग्गी' में सवार होकर कर्तव्य पथ पर पहुंचेंगे।

पीएम मोदी का ट्वीट - गणतंत्र दिवस की ढेरों शुभकामनाएं!

आज हम अपने गौरवशाली गणतंत्र की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हम उन सभी महान विभूतियों को नमन करते हैं, जिन्होंने हमारा संविधान बनाकर यह सुनिश्चित किया कि हमारी विकास यात्रा लोकतंत्र, गरिमा और एकता पर आधारित हो। यह राष्ट्रीय उत्सव हमारे संविधान के मूल्यों को संरक्षित करने के साथ ही एक सशक्त और समृद्ध भारत बनाने की दिशा में हमारे प्रयासों को और मजबूत करे, यही कामना है।

Next Story