Top News

हे भगवान! कई छात्राओं को पहुंचाया गया अस्पताल, टीचर के ट्रांसफर की बात सह नहीं पाईं

jantaserishta.com
14 Dec 2023 2:41 PM IST
हे भगवान! कई छात्राओं को पहुंचाया गया अस्पताल, टीचर के ट्रांसफर की बात सह नहीं पाईं
x

सासाराम: बिहार के सासाराम में एक सरकारी स्कूल में टीचर के जाने के गम में 9 छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में छात्राओं को स्कूल से सीधे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में भर्ती कर डॉक्टर्स ने उनका इलाज किया। इसके बाद उन्हें होश आया। फिलहाल सभी की हालत ठीक है। बताया जा रहा है कि स्कूल की एक शिक्षिका का दूसरे विद्यालय में ट्रांसफर हुआ है। उनके स्कूल छोड़कर जाने का गम ये 9 छात्राएं सहन नहीं कर पाईं।

जानकारी के मुताबिक तबीयत खराब होने पर बुधवार को एक साथ 9 स्कूली छात्राओं को सासाराम सदर अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाया गया। इस कारण कुछ समय के लिए अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। प्रशासनिक अधिकारी भी बीमार छात्राओं के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए लगातार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के संपर्क में रहे। हालांकि, करीब एक घंटे के बाद ट्रामा सेंटर का माहौल शांत हुआ। इस दौरान स्कूल से लेकर ट्रामा सेंटर तक हड़कंप मचा रहा।

सासाराम के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय की करीब नौ छात्राएं एक साथ बुधवार को बीमार पड़ गईं। ऐसे में आनन-फानन में बीमार छात्रा रानी प्रवीण, सान्या प्रवीण, प्रतिमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, जिया कुमारी, रीना कुमारी, आराध्या सिंह, रोजी प्रवीण, प्रतिमा कुमारी टू को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां भर्ती छात्राएं रोती-चिल्लाती रहीं। ऐसे में ट्रामा सेंटर में हड़कंप मचा रहा। भर्ती छात्राओं के इलाज में जुटे चिकित्सकों ने बारी-बारी से जांच की।

जांच के बाद चिकित्सक की सलाह पर मिडाजोलम इंजेक्शन देने के बाद सभी छात्राओं को ओआरएस का घोल पिलाया गया। करीब एक घंटे इलाज की प्रक्रिया चलने के बाद छात्राओं का स्वास्थ्य सामान्य दिखा। भर्ती छात्राओं का इलाज चिकित्सक डॉ. शशिकांत प्रभाकर की देखरेख में हुआ। चिकित्सक ने बताया कि सामान्य स्वास्थ्य को देखकर भर्ती छात्राओं को ट्रामा सेंटर से छुट्टी दे दी गई। स्वस्थ होने पर छात्राओं ने बताया कि स्कूल की उनके स्कूल की एक शिक्षिका को दूसरे विद्यालय में भेजा गया है। इस बात को सुनकर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story