भारत

शराब पार्टी में कई नामचीन हस्तियां शामिल, पुलिस को सामने देख चौंक गया पूर्व कांग्रेस विधायक

jantaserishta.com
28 Jan 2022 9:50 AM IST
शराब पार्टी में कई नामचीन हस्तियां शामिल, पुलिस को सामने देख चौंक गया पूर्व कांग्रेस विधायक
x

DEMO PIC

8 लोगों को शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है.

खेड़ा: शराबबंदी वाले गुजरात में पुलिस ने एक पूर्व विधायक सहित 8 लोगों को शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके सभी के खिलाफ आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. सभी को थाने लाया गया है. पुलिस ने मौके से अंग्रेजी शराब की 3 बोतल, पूर्व विधायक की कार और मोबाइल भी जब्त किया है.

मामला गुजरात के खेड़ा जिले में गुरुवार देर रात का है. यहां महेमदावाद रोड पर कटकपुर भाटिया लाट इलाके में पुलिस को शराब पार्टी चलने की सूचना मिली. सूचना पर खेड़ा टाउन पुलिस ने छापा मारा, जिसमें महेमदावाद तहसील के पूर्व विधायक गौतम चौहान सहित 8 लोग शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए.
शराब पार्टी करते पकड़े गए आरोपियों में पूर्व विधायक के अलावा और भी कई नामचीन हस्तियां शामिल हैं. पकड़े गए आरोपियों में महेमदावाद के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. नैषाद भट्ट को भी मौके से गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पूर्व विधायक सहित पकड़े गए सभी 8 आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए खेड़ा के सिविल अस्पताल भेजा है.
इस कार्रवाई पर कांग्रेस के पूर्व विधायक गौतम चौहान ने सफाई दी है. उन्होंने कहा है कि वह खेड़ा जिले में सहकारी बेंक के चुनाव के सिलसिले में मतदाताओं से मिलने गए थे. इस दौरान ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने खुद को राजनीति का शिकार बनाने का आरोप लगाया. बता दें कि खेड़ा के जिला सहकारी बैंक में 30 जनवरी को चुनाव होना है. इस चुनाव में भाजपा ने पहली बार अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story