भारत

कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर सहित कई कांग्रेसी नेता हुए भाजपा में शामिल

jantaserishta.com
18 March 2024 1:06 PM IST
कमलनाथ के करीबी सैयद जाफर सहित कई कांग्रेसी नेता हुए भाजपा में शामिल
x
भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमल नाथ को बड़ा झटका लगा है। उनके करीबी और कांग्रेस के मीडिया विभाग के पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान प्रवक्ता सैयद जाफर सहित छिंदवाड़ा के कई कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।
भाजपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सैयद जाफर ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मौजूदगी में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सैयद जाफर की गिनती पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के करीबियों में होती रही है और वह पिछले कुछ दिनों से भाजपा की नीतियों का समर्थन करते आ रहे हैं।
उन्होंने अभी हाल ही में सीएए का खुलकर समर्थन किया था। सैयद जाफर के साथ छिंदवाड़ा क्षेत्र के कई पदाधिकारी और नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके अलावा कई अन्य क्षेत्रों के कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो गए हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story