
x
इतने छोटे कद का था कि वह अपने परिजनों की गोद में मतदान करने पहुंचा।
भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आठ संसदीय क्षेत्र में मतदान हो रहे हैं। मतदान के दौरान कई रंग नजर आए और एक मतदाता तो इतने छोटे कद का था कि वह अपने परिजनों की गोद में मतदान करने पहुंचा।
चौथे चरण में देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान हो रहा है। मंदसौर संसदीय क्षेत्र के नीमच के मतदान क्रमांक 177 में छोटे कद के मतदाता विकास खाती मतदान करने पहुंचे।
विकास 24 वर्ष के हैं। मगर, उनका कद बहुत छोटा है। वे गोद में मतदान करने पहुंचे। खरगोन संसदीय क्षेत्र के बड़वानी के कई ग्रामीण इलाकों में आदिवासी महिलाएं खास श्रृंगार करके पहुंची। उन्हें देखकर ऐसा लगा कि वो किसी उत्सव में शामिल होने जा रही हैं क्योंकि वे पारंपरिक वेशभूषा में थी और मतदान को उत्सव के तौर पर मना रही हैं। रतलाम संसदीय क्षेत्र के झाबुआ में 109 वर्ष की बुजुर्ग मतदाता गंगाबाई पाटीदार ने सारंगी में पहुंचकर मतदान किया। उनके साथ परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे।
Tagsमध्य प्रदेशलोकसभा चुनावलोकसभा चुनाव 2024Madhya PradeshLok Sabha ElectionsLok Sabha Elections 2024
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





