भारत

भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में कई बदलाव, राहुल गांधी 15 की जगह 17 को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

jantaserishta.com
15 Jan 2023 9:38 AM IST
भारत जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम में कई बदलाव, राहुल गांधी 15 की जगह 17 को करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
x

फाइल फोटो

नई दिल्ली (आईएएनएस)| शनिवार सुबह कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा जब लुधियाना के लाडोवाल टोल प्लाजा से फगवाड़ा की तरफ बढ़ रही थी। तब एक दुखद घटना घटी। यात्रा में शामिल जालंधर से 76 वर्षीय कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी का अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। इसके बाद आगे की यात्रा रोक दी गई। कुछ देर बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी जालंधर स्थित संतोख सिंह चौधरी के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की।
आपको बता दें कि इसके बाद एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद एवं पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि जैसे ही हमें संतोख सिंह चौधरी के निधन की दुखद खबर मिली हमने यात्रा को तुरंत स्थगित कर दिया। उनके सम्मान में 24 घंटे यात्रा स्थगित रहेगी। रविवार दोपहर खालसा कॉलेज ग्राउंड, जालंधर से फिर शुरू होगी।
उन्होंने आगे बताया कि संतोख सिंह चौधरी का कल अंतिम संस्कार होगा जिसमें राहुल गांधी मौजूद होंगे। 15 जनवरी को जालंधर में होने वाली राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस अब 17 जनवरी को होशियारपुर में होगी।
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी का निधन पूरी कांग्रेस पार्टी के लिए दुखदाई खबर है। उनके पिता स्वतंत्रता सेनानी थे। वह ज्ञानी जैल सिंह और प्रकाश सिंह कैरों की सरकार में मंत्री भी थे। उनके परिवार ने आज तक किसी दूसरी पार्टी की ओर नहीं देखा। वे खुद सांसद थे। उनका बेटा एमएलए है। संतोख सिंह जी अंत तक दलितों के लिए लड़ते रहे। इनका पूरा परिवार दलितों के लिए लड़ता रहा है। इनका जाना कांग्रेस के लिए अपूरणीय क्षति है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story