भारत
पार्किंग में आग लगने से कई कारें जलकर खाक, मालिकों के होश उड़ गए
jantaserishta.com
29 May 2024 10:17 AM IST

x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) के पूर्वी क्षेत्र के मधु विहार में थाना मंडावली के पास कार पार्किंग में रात के वक्त अचानक आग लगने की घटना सामने आई है. इस दौरान कई वाहनों के जलने की खबर है. घटना की जानकारी मिलने के बाद रात 01:17 बजे फायर ब्रिगेड की 9 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंचीं. पार्किंग में लगी आग पर रात में ही काबू पा लिया गया लेकिन भारी नुकसान हो गया.
जानकारी के मुताबिक पार्किंग में लगी आग से वहां पर खड़े 17 चार पहिया वाहन जलकर खाक हो गए. अभी आग लगने के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है. मामले में जांच चल रही है.
Tagsदिल्लीदिल्ली न्यूज़मधु विहारथाना मंडावलीकार पार्किंगआगDelhiDelhi NewsMadhu ViharPolice Station MandawaliCar ParkingFire
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





