भारत
देश के कई एयरपोर्ट्स को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
jantaserishta.com
29 April 2024 4:12 PM IST

x
एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
नई दिल्ली: जयपुर, नागपुर, गोवा समेत देश के कई हवाईअड्डों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ये ईमेल सोमवार को रिसीव हुए. नागपुर एयरपोर्ट एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक धमकी भरा ईमेल सोमवार सुबह 10 बजे के करीब मिला. यह ईमेल एयरपोर्ट डायरेक्टर आबिद रुई की मेल आईडी पर रिसीव हुआ. इस बारे में एयरपोर्ट के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया. एयरपोर्ट एडनमिनिस्ट्रेशन ने धमकी भरे ईमेल की शिकायत नागपुर के सोनेगांव पुलिस स्टेशन में की है. एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
पुलिस को संदेह है कि यह एक फर्जी ईमेल है और अधिकारियों ने कहा कि ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. पुलिस को संदेह है कि ये फर्जी ईमेल हैं और दहशत पैदा करने के इरादे से भेजे गए हैं. पुलिस अधिकारियों ने कहा कि ईमेल भेजने वाले का पता लगाने के प्रयास जारी हैं. दो दिन पहले भी कोलकाता समेत देश के कई हवाई अड्डों को इसी तरह के ईमेल प्राप्त हुए थे, जो बाद में फर्जी निकले.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





