भारत

शख्स का महिला के साथ अवैध संबंध, जमीन देने के वादे से मुकरा तो चाकू गोदकर हत्या

jantaserishta.com
16 Dec 2021 10:48 PM IST
शख्स का महिला के साथ अवैध संबंध, जमीन देने के वादे से मुकरा तो चाकू गोदकर हत्या
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार के पूर्णिया से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर अवैध संबंधों में एक शख्स की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई. मर्डर के बाद शव को कमरे में दफना दिया. घटना के पांच दिन बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया. पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर कमरे में गड्ढा खोदकर मृतक के शव को बरामद किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना का खुलासा होते ही इलाके में सनसनी फैल गई है.

यह मामला पूर्णिया के सदर थाना स्थित गुलाबबाग के सरना चौक का है. यहां रहने वाली आशा देवी का जमीन ब्रोकर संपत पासवान नाम के शख्स के साथ इश्क चल रहा था. शादीशुदा और एक बेटे का पिता संपत महिला के प्यार में इतना पागल था कि वो दिन रात उसी के घर पर रहता था. लेकिन अचानक संपत पांच दिन तक घर नहीं पहुंचा फिर उसके बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने संपत की खोजबीन शुरू की तो पता चला कि उसे आखिरी बार आशा देवी उर्फ सिया नाम की महिला के साथ देखा था.
पुलिस ने सख्ती के साथ आशा देवी से पूछाताछ की फिर पूरे मामले का खुलासा हुआ. आशा देवी ने पुलिस के सामने स्वीकार किया कि संपत पासवान से उसके अवैध संबंध थे. संपत ने उसे जमीन देने का वादा किया था. उसी जमीन को लेकर पांच दिन पहले विवाद हुआ. फिर उसने धोखे से सो रहे संपत पासवान पर उसने चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर दी और लाश को अपने कमरे में पलंग के नीचे गड्ढा खोदकर दबा दिया.
इस मामले पर पूर्णिया सदर के एसडीपीओ सरोज कुमार ने बताया कि अवैध संबंध और जमीन विवाद को लेकर एक शख्स की हत्या की गई. मृतक के लड़के सन्नी कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इसके बाद लगातार पुलिस जांच कर रही थी. पुलिस ने सबसे पहले मृतक के मोबाइल का सीडीआर निकाला और उसके आधार पर आशा देवी उर्फ सिया देवी को गिरफ्तार किया. कड़ाई से पूछताछ करने के बाद आशा देवी ने हत्या की बात स्वीकार की और अपने कमरे में पुलिस को ले गई, जहां पर शव को दफनाया था. फिलहाल, पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story