
x
DEMO PIC
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के बाबरपुर इलाके में एक व्यक्ति का शव मिला है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों की पहचान हो गई है। मृतक की पहचान दिल्ली के बलबीर नगर एक्सटेंशन निवासी दीप कमल के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, शनिवार तड़के वेलकम थाने में पूर्वी बाबरपुर के प्रेम गली में एक शव के संबंध में एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद एक पुलिस टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। पुलिस उपायुक्त (पूर्वोत्तर) जॉय त्रिके ने कहा, दीप कमल मृत पाया गया। उसे जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां शव को पोस्टमार्टम के लिए रखा गया।
शुरूआती जांच के दौरान पता चला कि दीप कमल और दिनेश वर्मा, पवन और हिमांशु के बीच झगड़ा हुआ था, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के रहने वाले हैं और वर्तमान में पूर्वी बाबरपुर इलाके में किराए पर रहते हैं। डीसीपी ने कहा, दीप कमल के सिर पर एक भारी चीज से वार किया गया था, जिसके बाद वह गिर गया। धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपी व्यक्तियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस टीम को फिरोजाबाद भेजा गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





