भारत

बेजुबान जानवर पर इंसान की दरिंदगी, कुत्ते की गर्दन में तेजधार हथियार घुसाया, फिर...

jantaserishta.com
19 Jan 2021 5:04 PM IST
बेजुबान जानवर पर इंसान की दरिंदगी, कुत्ते की गर्दन में तेजधार हथियार घुसाया, फिर...
x
दर्दनाक मामला सामने आया है.

पंजाब के लुधियाना शहर में एक बेजुबान जानवर के साथ दरिंदगी किए जाने का दर्दनाक मामला सामने आया है. जहां एक निहंग सिंह ने एक कुत्ते की गर्दन में अपना तेजधार हथियार घुसा दिया. उस निहंग की यह वहशी करतूत वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. जिसमें कुत्ते को तड़पते हुए देखा जा सकता है. इस घटना के बाद से आरोपी फरार है.

यह दर्दनाक मामला लुधियाना के शिमलापुरी इलाके का है. सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि निहंग सिंह कैसे उसे बेजुबान जानवर की गर्दन में बार-बार अपना भाला घुमा रहा है और कुत्ता दर्द से तड़प रहा है. उसकी गर्दन से लगातार खून भी बह रहा है. आसपास इकट्ठे हुए लोगों ने कुत्ते को बचाने की भरकस कोशिश की.
थाना शिमलापुरी के प्रभारी निरीक्षक इंदरजीत सिंह बोपाराए ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि बेजुबान जानवर की हालत बहुत ही चिंताजनक बनी हुई है. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी कुत्ते का इलाज कराया जा रहा है.
प्रभारी निरीक्षक इंदरजीत सिंह बोपाराए ने आगे बताया कि आरोपी निहंग फरार है. पुलिस ने उसके खिलाफ पशु अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अब उसकी तलाश की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story