भारत

नदी के बांध में मिला शव, शरीर और गर्दन पर चोट के निशान

jantaserishta.com
24 Feb 2023 9:26 AM IST
नदी के बांध में मिला शव, शरीर और गर्दन पर चोट के निशान
x
मचा हड़कंप.
लखनऊ (आईएएनएस)| लखनऊ में कुकरैल नदी बांध से 32 वर्षीय एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद किया गया है। पुलिस ने कहा कि शरीर पर और गर्दन पर चोट के निशान हैं।
गाजीपुर थाने के इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया, "मृतक की पहचान बाराबंकी जिले के सफेदाबाद निवासी जितेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो बुधवार को अपने एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पत्नी और दो बच्चों के साथ लखनऊ आया था।"
शव को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डीसीपी (उत्तर) कासिम आबिदी ने एक वीडियो बयान में कहा, शव के पास एक दोपहिया वाहन भी पाया गया था, जो मृतक के एक रिश्तेदार टिंकू सिंह का था, जिसने मृतक की पहचान उसके बहनोई के रूप में की थी।
उन्होंने आगे कहा, जितेंद्र किसी से मिलने की बात कहकर बाइक पर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story