भारत

105 किमी की कांवड़ यात्रा पूरी कर देवघर पहुंचे मनोज तिवारी, बाबा बैद्यनाथ को किया जलाभिषेक

jantaserishta.com
3 Aug 2025 9:24 AM IST
105 किमी की कांवड़ यात्रा पूरी कर देवघर पहुंचे मनोज तिवारी, बाबा बैद्यनाथ को किया जलाभिषेक
x
देवघर: भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनोज तिवारी ने अपनी 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा पूरी करके झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक किया है। मनोज तिवारी ने 31 जुलाई को अपनी कांवड़ यात्रा शुरू की थी, जो 3 अगस्त को पूरी हुई।
सांसद मनोज तिवारी ने बिहार के सुल्तानगंज से कांवड़ उठाई। वह 30 साल बाद कांवड़ यात्रा पर निकले। उन्होंने सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए नंगे पांव 105 किलोमीटर की यात्रा की। उनके साथ बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा पर निकले थे। उनकी इस यात्रा में झारखंड के गोड़ा से सांसद निशिकांत दुबे भी शामिल हुए।
जलाभिषेक के दौरान भी भाजपा के सांसद निशिकांत दुबे अपने परिवार के साथ शामिल हुए। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने फेसबुक पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, "सांसद मनोज तिवारी ने सुलतानगंज से देवघर 105 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक किया। मैं सपरिवार उनके साथ गोडियारी नदी से देवघर मंदिर पहुंचा।"
मनोज तिवारी ने अपनी कांवड़ यात्रा के बीच फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा था, "एक बड़ी तपस्या है अजगैबीनाथ धाम, सुल्तानगंज से देवघर तक पैदल जल लेकर जाना। जो नहीं चला है इस तपस्या में, वह नहीं समझ सकता कि कितना कठिन तप है, इस मुस्कान और जोश के बीच।"
यात्रा शुरू करने से पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा था, "हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आस्था, श्रद्धा और आत्मिक शांति की इस यात्रा पर निकला हूं। भोले बाबा बिहार समेत दिल्ली का, हमारा-आपका, सभी सनातनियों व शिव में विश्वास करने वाले हर प्राणी का कल्याण करें।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story