भारत

मनोहर लाल खट्टर करनाल से लड़ेंगें लोकसभा चुनाव

Shantanu Roy
13 March 2024 1:51 PM GMT
मनोहर लाल खट्टर करनाल से लड़ेंगें लोकसभा चुनाव
x
कल ही दिया था सीएम और विधायक पद से इस्तीफा
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद मनोहर लाल ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। नई सरकार के विधानसभा में बहुमत साबित करने के बाद उन्होंने रिजाइन दिया। जिसके बाद अब चर्चा है कि उन्हें पंजाब के गर्वनर की जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है।


केंद्र के इस प्रस्ताव पर उनके द्वारा अपनी रजामंदी भी दे दी गई है। मनोहर लाल 2019 के विधानसभा चुनाव में करनाल से दूसरी बार विधायक चुने गए थे। इससे पहले उन्हें 2014 के चुनाव में जीत मिली थी। जिसके बाद उन्हें सीएम बनाया गया था। वह 9 साल 4 महीने हरियाणा के सीएम रहे। बीते मंगलवार यानी 12 मार्च को उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया।

मनोहर लाल खट्‌टर के पंजाब के गवर्नर बनाए जाने की चर्चा की कुछ खास वजहें बताई जा रही है। जानकारों के मुताबिक मनोहर लाल विधायक रहते हुए राज्यपाल नहीं बन सकते थे, इसलिए उन्होंने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। दूसरी बड़ी वजह यह भी है कि पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित पिछले दिनों अपना इस्तीफा दे चुके हैं, हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया है। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के बाद इस्तीफा दिया था।
Next Story