भारत

मन की बात: पीएम मोदी ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, बताया सामाजिक एकता का प्रतीक

jantaserishta.com
26 Oct 2025 11:51 AM IST
मन की बात: पीएम मोदी ने छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं, बताया सामाजिक एकता का प्रतीक
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के 127वें एपिसोड में देशवासियों को त्योहारों की खुशियों की बधाई दी और विशेष रूप से छठ महापर्व को लेकर अपनी भावनाएं साझा की। उन्होंने कहा कि इस समय पूरे देश में त्योहारों का उल्लास देखने को मिल रहा है।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ''पूरे देश में इस समय त्योहारों का उल्लास है। हम सब ने कुछ दिन पहले दीपावली मनाई है और अभी बड़ी संख्या में लोग छठ पूजा में व्यस्त हैं। घरों में ठेकुआ बनाया जा रहा है। जगह-जगह घाट सज रहे हैं, बाजारों में रौनक है, और हर तरफ श्रद्धा, अपनापन और परंपरा का संगम दिख रहा है।''
प्रधानमंत्री मोदी ने छठ पूजा में शामिल महिलाओं की निष्ठा और समर्पण की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि छठ का महापर्व न केवल धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि यह समाज और प्रकृति के बीच गहरी एकता का भी प्रतीक है।
उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "छठ का व्रत रखने वाली महिलाएं जिस समर्पण और निष्ठा से इस पर्व की तैयारी करती हैं, वो अपने आप में बहुत प्रेरणादायक है। छठ का महापर्व संस्कृति, प्रकृति और समाज की गहरी एकता का प्रतिबिंब है।''
प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ''छठ के घाटों पर समाज का हर एक वर्ग एक साथ खड़ा होता है। ये दृश्य भारतीय सामाजिक एकता का सबसे सुंदर उदाहरण है।'' उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, "आप देश और दुनिया के किसी भी कोने में अगर मौका मिले, तो छठ उत्सव में जरूर हिस्सा लें।"
अंत में प्रधानमंत्री ने सभी देशवासियों को, खासकर बिहार, झारखंड और पूर्वांचल के लोगों को, छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह पर्व न केवल धार्मिक भावना को मजबूत करता है, बल्कि समाज में एकता और अपनेपन की भावना को भी बढ़ाता है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story