भारत
मन की बात: पीएम मोदी ने 'ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप' खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम को सराहा
jantaserishta.com
30 Nov 2025 12:33 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तारीफ की। हाल ही में महिला क्रिकेट टीम नेपाल को शिकस्त देकर ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप अपने नाम किया है।
पीएम मोदी नेकहा, "भारतीय खेलों के लिहाज से ये महीना सुपरहिट रहा है। इस महीने की शुरुआत भारतीय महिला टीम द्वारा आईसीसी महिला विश्व कप जीतने से हुई, लेकिन उसके बाद भी मैदान पर और ज्यादा एक्शन देखने को मिला। कुछ दिन पहले ही टोक्यो में डेफ ओलंपिक्स हुए हैं, जहां भारत ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 20 मेडल जीते हैं।"
उन्होंने कहा, "हमारी महिला खिलाड़ियों ने भी कबड्डी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया। पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए हर भारतवासी का मन जीत लिया। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भी हमारे खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा, जहां उन्होंने 20 मेडल जीते।"
पीएम मोदी ने ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय महिला टीम की प्रशंसा में कहा, "जिस बात की और भी अधिक चर्चा हो रही है, वो है हमारी महिला टीम का ब्लाइंड क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतना। बड़ी बात यह है कि हमारी इस टीम ने बिना एक भी मैच हारे इस टूर्नामेंट को जीता है। देशवासियों को इस टीम के हर खिलाड़ी पर बहुत गर्व है। मेरी इस टीम से प्रधानमंत्री निवास पर मुलाकात हुई। वाकई इस टीम का हौसला, उनका जज्बा हमें बहुत कुछ सिखाता है। यह विजय हमारे खेल इतिहास की सबसे बड़ी जीतों में से एक है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती रहेगी।"
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 23 नवंबर को खेले गए फाइनल मुकाबले में नेपाल के खिलाफ 7 विकेट से जीत दर्ज की थी। नेपाल की टीम ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 114 रन बनाए थे। इसके जवाब में टीम इंडिया ने महज 12.1 ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
भारत की तरफ से इस ऐतिहासिक मुकाबले में करुणा ने 42 रन, जबकि फुला सरेन ने नाबाद 44 रन की पारी खेली थी। इनके अलावा बसंता हासंदा ने नाबाद 13 रन टीम के खाते में जोड़े।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





