भारत
मन की बात: पीएम मोदी ने 'एंड्योरेंस स्पोर्ट्स' पर की चर्चा, कहा-हमारे देश में तेजी से उभर रही है नई खेल संस्कृति
jantaserishta.com
30 Nov 2025 1:47 PM IST

x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 128वें एपिसोड में 'एंड्योरेंस स्पोर्ट्स' पर चर्चा की। पीएम ने इसे ऐसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज बताया है, जिसमें लिमिट की परख होती है।
पीएम मोदी ने 'मन की बात' कार्यक्रम में कहा, "आजकल हमारे देश में एंड्योरेंस स्पोर्ट्स की एक नई खेल संस्कृति भी तेजी से उभर रही है। एंड्योरेंस स्पोर्ट्स से मेरा मतलब, ऐसी स्पोर्ट्स एक्टिविटीज से है, जिनमें आपकी लिमिट की परख होती है। कुछ साल पहले तक मैराथन और बाइकेथॉन जैसे खास इवेंट कुछ विशेष लोगों तक ही सीमित थे, लेकिन अब बहुत कुछ बदल चुका है। मुझे बताया गया है कि देशभर में हर महीने 1,500 से ज्यादा एंड्योरेंस स्पोर्ट्स का आयोजन होता है। इन इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए एथलीट दूर-दूर तक जाते हैं।"
उन्होंने कहा, "एंड्योरेंस स्पोर्ट्स का ही एक उदाहरण है- आयरनमैन ट्रायथलॉन। आप कल्पना कीजिए। अगर आपको यह बताया जाए कि आपके पास एक दिन से भी कम समय है और आपको ये तीन काम करने हैं- समंदर में 4 किलोमीटर तक तैरना, 180 किलोमीटर साइकिल चलाना और करीब 42 किलोमीटर की मैराथन दौड़ लगाना, तो आप सोचेंगे कि ये कैसे संभव है? लेकिन फौलादी हौसले वाले लोग इस काम को भी सफलतापूर्वक कर ले जाते हैं। इसलिए इसे 'आयरनमैन ट्रायथलॉन' कहा जाता है।"
पीएम मोदी ने बताया, "गोवा में हाल ही में ऐसा ही एक आयोजन किया गया। आजकल इस तरह के आयोजनों में भी लोग बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं। ऐसी कई और प्रतियोगिताएं भी हैं, जो हमारे युवा साथियों के बीच बहुत लोकप्रिय हो रही हैं। आजकल कई लोग 'फिट इंडिया संडे ऑन साइकल' जैसे कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए साथ आ रहे हैं। ये सब ऐसी चीजें हैं, जिनसे फिटनेस को बढ़ावा मिल रहा है।
पीएम मोदी ने विंटर गेम्स को लेकर कहा, "कुछ ही हफ्तों में उत्तराखंड में विंटर गेम्स का आयोजन भी होना है। देशभर के खिलाड़ी, एडवेंचर प्रेमी और खेलों से जुड़े लोग इस आयोजन को लेकर उत्साहित हैं। स्कीइंग हो या स्नो-बोर्डिंग, बर्फ पर होने वाले कई खेलों की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





