भारत

मन की बात: डिजिटल अरेस्ट पर पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सतर्क

jantaserishta.com
22 Feb 2026 12:56 PM IST
मन की बात: डिजिटल अरेस्ट पर पीएम मोदी ने देशवासियों को किया सतर्क
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 131वें एपिसोड के जरिए देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से डिजिटल अरेस्ट को लेकर बात की। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों मन की बात में मैंने आपसे डिजिटल अरेस्ट पर विस्तार से बात की है। इसके बाद देश में डिजिटल अरेस्ट और डिजिटल फ्रॉड को लेकर हमारे समाज में काफी जागरूकता आई है। लेकिन अभी भी हमारे आसपास ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो अक्षम्य हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष लोगों को डिजिटल अरेस्ट और फाइनेंशियल फ्रॉड का निशाना बनाया जा रहा है। कई बार पता चलता है कि किसी वरिष्ठ नागरिक की जीवनभर की कमाई ठग ली गई है।
उन्होंने कहा कि कभी उन पैसों की ठगी हो जाती है, जो उसने बच्चों की फीस जमा करने के लिए बचाए थे। कारोबारियों से धोखाधड़ी की खबरें भी हमें देखने को मिलती हैं। कोई फोन करता है और कहता है कि मैं एक बड़ा अधिकारी हूं। आपको कुछ डिटेल शेयर करनी होगी। इसके बाद भोले-भाले लोग ऐसा ही कर बैठते हैं। इसलिए आपका सतर्क रहना, जागरूक रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि आप सभी केवाईसी की प्रक्रिया को तो जानते ही होंगे। कभी-कभी जब आपको बैंक से केवाईसी अपडेट या रिकेवाईसी करवाने के संदेश आते हैं, तो मन में सवाल उठता है कि मैंने तो पहले ही केवाईसी करवा ली है तो ये फिर क्यों?
पीएम मोदी ने आग्रह करते हुए कहा कि इससे झुंझलाए नहीं। ये आपके पैसे के सुरक्षा के लिए ही है। हम सभी जानते हैं कि आज पेंशन, सब्सिडी, बीमा, यूपीआई सबकुछ बैंक खाते से जुड़ा है। इसी वजह से बैंक समय-समय पर रिकेवाईसी करते हैं। ताकि आपका बैंक खाता सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि इसमें भी आपको एक बात याद रखनी है। जो अपराधी हैं, वो फर्जी कॉल करते हैं। एसएमएस और लिंक भेजते हैं, इसलिए हमें सतर्क रहना है और ऐसे धोखेबाजों के झांसे में नहीं आना है। केवाईसी या रिकेवाईसी केवल अपने बैंक की शाखा या आधिकारिक ऐप से ही कराएं। ओटीपी, आधार नंबर या बैंक खाते संबंधी जानकारी किसी को भी न दें। पीएम ने कहा कि सबसे अहम बात अपने पासवर्ड को समय-समय पर जरूर बदलते रहें।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story