भारत
भगवंत मान सरकार ने जेलों को बना दिया है अपराधियों का अघोषित दफ्तर: भाजपा
jantaserishta.com
18 March 2023 2:25 PM IST

x
फाइल फोटो
नई दिल्ली (आईएएनएस)| पंजाब की जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के दूसरे इंटरव्यू के बाद राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए भाजपा ने आरोप लगाया है कि भगवंत मान सरकार ने पंजाब की जेलों को अपराधियों का अघोषित दफ्तर और स्टूडियो बना दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने पंजाब की आम आदमी सरकार को फेल करार देते हुए कहा है कि भगवंत मान सरकार में पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब की जेलों में बैठकर अपराधी एक के बाद एक इंटरव्यू दे रहे हैं, जो सरकार की विफलता का प्रतीक है।
चुग ने कहा कि पंजाब पुलिस के बयान के बाद फिर से लॉरेंस बिश्नोई का इंटरव्यू आना सरकार के झूठे दावों की पोल खोल रहा है। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने जेलों को अपराधियों का अघोषित द़फ्तर व स्टूडियो बना दिया है।
मुख्यमंत्री पर देश के दूसरे राज्यों में पॉलिटिकल टूरिज्म पर व्यस्त रहने का आरोप लगाते हुए भाजपा राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि भगवंत मान को पॉलिटिकल टूरिज्म को छोड़कर अपने राज्य की कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।
Tagsपंजाबपंजाब न्यूज़पंजाब पुलिसपंजाब जेलबीजेपीभगवंत मान सरकारPunjabPunjab NewsPunjab PolicePunjab JailBJPBhagwant Mann Sarkar
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





