मनमोहन सिंह AIIMS में भर्ती, मिलने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, जानें कैसी है तबीयत

नई दिल्ली: देश के पूर्व प्रधानमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एम्स कार्डियो टावर में डॉ. नितीश नायक के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम पूर्व प्रधानमंत्री का इलाज कर रही है। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले ही उन्हें बुखार आया था जिसके बाद डॉक्टरों के सलाह के बाद उन्हें एडमिट कराया गया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने भी एम्स जाकर मनमोहन सिंह का हालचाल लिया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





