भारत
मनजिंदर सिंह सिरसा ने डीएसजीएमसी के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा, बीजेपी में होंगे शामिल
jantaserishta.com
1 Dec 2021 5:20 PM IST

x
नई दिल्ली: अकाली दल के नेता मनजिंदर सिंह सिरसा बीजेपी में होंगे शामिल।
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को मिलेगा नया अध्यक्ष
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने घोषणा की है कि वह अध्यक्ष पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। सिरसा पंजाबी बाग से चुनाव हार गए थे। बावजूद शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने सिरसा को कमेटी का अध्यक्ष बनाने की घोषणा की थी। उन्हें शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अपना नामित सदस्य घोषित किया, लेकिन पंजाबी ज्ञान की परीक्षा में असफल रहने के कारण सिरसा को अयोग्य घोषित कर दिया गया है।
गुरुद्वारा चुनाव निदेशालय के इस फैसले के खिलाफ सिरसा ने हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। मामला अभी लंबित है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





