भारत

मांझा से 4 साल की बच्ची का कटा गला, लगे 15 टांके

jantaserishta.com
28 Dec 2021 10:48 PM IST
मांझा से 4 साल की बच्ची का कटा गला, लगे 15 टांके
x
पढ़े पूरी खबर

सिकार: अभी मकर संक्रांति आई नहीं और चाइनीज मांझे का कहर बरपना शुरू हो गया. मंगलवार को सीकर में चाइनीज मांझे से एक 4 साल की बच्ची का गला कट गया. गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां उसे 15 टांके आए हैं. मांझे का घाव थोड़ा और गहरा होता तो बच्ची की जान पर बन सकती थी.

सीकर में चाइनीज मांझा का खौफनाक रूप मंगलवार को देखने को मिला. फतेहपुर कस्बे में एक चाइनीज तांझे के संपर्क में 4 साल की मासूम आ गई. मांझा बच्ची के गले को छूते हुए निकल गया. धारदार मांझे से बच्ची का गला कट गया. बच्ची की हालत देख घर में चीख-पुकार मच गई. आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के बाद बच्ची हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. बच्ची के गले में कुल 15 टांके आए हैं. गले में घाव गहरा था. मांझा थोड़ा और गहरायी से काटता तो बच्ची की जान पर भी बन सकती थी. गौरतलब है कि हर साल चाइनीज मांझे से न केवल पक्षी बल्कि कई लोगों की जानें जाती हैं. चाइनीज मांझे पर बैन के बावजूद बाजारों में ये धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story