भारत

मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती है मुसीबत, अब आई ये खबर

jantaserishta.com
23 Aug 2022 2:44 PM IST
मनीष सिसोदिया की बढ़ सकती है मुसीबत, अब आई ये खबर
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

नई दिल्ली: दिल्ली में कथित शराब घोटाले को लेकर सीबीआई की जांच में घिरे उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की मुश्किलें एक और मामले में बढ़ सकती हैं। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा द्वारा दायर मानहानि मामले में कामरूप की CJM अदालत ने मनीष सिसोदिया को समन भेजा है। उन्होंने 29 सितंबर को पेश होने को कहा गया है।

असम के मुख्यमंत्री ने सिसोदिया के खिलाफ 30 जून को कामरूप (ग्रामीण) सीजेएम कोर्ट में आपराधिक मानहानि का केस दायर किया था। सिसोदिया ने आरोप लगाया था असम सरकार ने सरमा की पत्नी की कंपनी से मार्केट रेट से अधिक कीमत पर पीपीई किट की खरीद की। उन्होंने दावा किया कि असम सरकार ने दूसरी कंपनियों से 600 रुपए की दर से पीपीई किट खरीदी जबकि सरमा ने अपनी पत्नी और बेटे के हिस्सेदारी वाली कंपनी को एक किट के लिए 990 रुपए दिए।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story