भारत

मनीष सिसोदिया का LG पर बड़ा हमला

Nilmani Pal
4 Oct 2022 4:24 PM IST
मनीष सिसोदिया का LG पर बड़ा हमला
x

दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली सरकार के बीच तकरार जारी है. सोमवार को LG वीके सक्सेना की चिट्ठी के बाद अब दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने LG को चिट्ठी लिखकर बड़ा हमला किया है. इस चिट्ठी में डिप्टी सीएम सिसोदिाया ने कहा कि उपराज्यपाल चुनी हुई सरकार को बाईपास (Bypass) कर रहे हैं. सभी जांच गैरकानूनी और असंवैधानिक हैं. साथ ही कहा कि आपको जमीन, पुलिस, पब्लिक ऑर्डर और सर्विसेज के अलावा अन्य किसी भी मामले में आदेश देने का अधिकार नहीं है.

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने LG पर हमला करते हुए कहा कि आपके सभी आदेश राजनीति से प्रेरित हैं. क्योंकि अब तक किसी भी जांच में कुछ भी नहीं निकला है. इसलिए आपसे आग्रह है कि आप संविधान के अनुरूप कार्य करें.


Next Story