भारत

मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति को लेकर किए कई खुलासे

Nilmani Pal
6 Aug 2022 12:48 PM IST
मनीष सिसोदिया ने नई शराब नीति को लेकर किए कई खुलासे
x
दिल्ली। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर नई शराब नीति को लेकर कई खुलासे किए. सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में नई एक्साइज पॉलिसी को रोककर सरकार को नुकसान पहुंचाया गया. सरकार ने 2021 में नई एक्साइज पॉलिसी लागू की थी. नई पॉलिसी में 849 दुकानें होने थी जैसे पहले थी. उन्होंने कहा कि नई पॉलिसी के तहत सब जगह एक समान डिस्ट्रब्यूशन होना था. एलजी साहब ने इस पॉलिसी को दो बार पढ़ने के बाद पास किया.

उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में बराबर-बराबर दुकानें बाटी जाएंगी. सिसोदिया ने कहा कि उस वक्त ना तो एलजी साहब ने कोई आपत्ति जताई, न ही कोई नाराजगी जताई. दो बार एलजी साहब ने पॉलिसी पढ़ने के बाद फ़ाइल पास की.

यह खबर अभी-अभी ब्रेक हुई है. इस खबर को हम अपडेट कर रहे हैं. हमारी कोशिश है कि आपके पास सबसे पहले जानकारी पहुंचे. इसलिए आपसे अनुरोध है कि सभी बड़े अपडेट्स जानने के लिए इस पेज को रीफ्रेश कर लें. साथ ही हमारी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए देखते रहे जनता से रिश्ता.

Next Story