
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
नई दिल्ली: भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली की केजरीवाल सरकार पर एक बार फिर हमला बोला. पात्रा ने कहा कि दिल्ली में शराब के ठेके बेचे गए हैं. इस मामले में मनीष सिसोदिया की भूमिका है. उन्होंने यहां तक कह दिया कि जो सत्येंद्र जैन के साथ हुआ है, वही मनीष सिसोदिया के साथ होगा. कानून से सुरक्षा नहीं मिलेगी. बता दें कि केजरीवाल सरकार में मंत्री सत्येंद्र जैन मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसे हैं और ईडी ने 30 जून को गिरफ्तार किया था. तब से वह जेल में हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





