
x
पैर में लगी गोली
Varanasi वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मनीष सिंह हत्याकांड के मामले में फरार चल रहे दो मुख्य आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशीष राजभर और मनीष राजभर के रूप में हुई है, जो दोनों सगे भाई हैं। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, एसओजी और फूलपुर पुलिस की संयुक्त टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी करखियांव इंडस्ट्रियल एरिया में छिपे हुए हैं। पुलिस ने जब उन्हें घेरकर आत्मसमर्पण के लिए कहा तो दोनों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली लगने से दोनों के पैर में चोट आई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार, 26 अप्रैल को घमहापुर गांव में कारोबारी मनीष सिंह की हत्या की गई थी। उस समय एक महिला से हुए हादसे के बाद भीड़ ने ईंट-पत्थरों से हमला कर दिया था, जिसमें मनीष सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में अब तक कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया था और पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा था। मामले की जांच जारी है और आगे और गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
Tagsवाराणसी हत्याकांडमनीष सिंहपुलिस मुठभेड़इनामी बदमाश गिरफ्तारयूपी क्राइमफूलपुर थानाएसओजी टीमVaranasi murder caseManish Singhpolice encounterwanted criminal arrestedUP CrimePhulpur police stationSOG teamजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





